शुजालपुर में 26 मार्च से 51 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ, आध्यात्मिक जागरूकता के साथ नारी सशक्तिकरण पर होगा विशेष फोकस

Spread the love

शुजालपुर में 51 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन 26 मार्च से।

शुजालपुर नारी सशक्तिकरण वर्ष 2024-25 के अंतर्गत शुजालपुर में 51 कुंडीय शक्ति संवर्धन विराट गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज की ओर से यह आयोजन 26 से 29 मार्च तक पचोर रोड स्थित किशन दीप गार्डन के सामने होगा। इस महायज्ञ में आध्यात्मिक जागरूकता, नारी सशक्तिकरण और नशा उन्मूलन को बढ़ावा दिया जाएगा।

कलश यात्रा से होगी शुरुआत।
कार्यक्रम का शुभारंभ 26 मार्च को प्रातः 9 बजे हनुमान मंदिर से कलश यात्रा और सदग्रंथ यात्रा के साथ होगा। इसके बाद संगीतमय प्रवचन आयोजित किए जाएंगे।

ध्यान साधना, योग और विशेष प्रवचन।
27 मार्च को सुबह 6 बजे से ध्यान साधना और प्रज्ञा योग होगा, जिसके पश्चात गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। दोपहर में कार्यकर्ता गोष्ठी आयोजित होगी और शाम को ‘नारियों जागो, स्वयं को पहचानो’ विषय पर विशेष प्रवचन होंगे।

निःशुल्क सामूहिक विवाह एवं नशा निवारण संकल्प।
28 मार्च को ध्यान साधना, यज्ञ और विभिन्न संस्कार संपन्न होंगे। दोपहर में निःशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। शाम को विराट दीप महायज्ञ के साथ नशा निवारण का संकल्प लिया जाएगा।

रक्तदान शिविर और पूर्णाहुति।
अंतिम दिन 29 मार्च को ध्यान साधना एवं गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस अवसर पर माता जी की जन्म शताब्दी के संकल्प लिए जाएंगे और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस भव्य आयोजन में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार, सभी जाति-समुदाय के लोग अपने संस्कार करवा सकते हैं। महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं, और समाज में नैतिक व आध्यात्मिक चेतना जाग्रत करने के लिए यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top