शुजालपुर जिला शाजापुर जनपद पंचायत शुजालपुर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 07 मार्च 2025 को शुजालपुर में आयोजित होगा।
इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के इच्छुक वर-वधु 03 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जनपद पंचायत शुजालपुर कार्यालय में जमा किए जाएंगे।
आवश्यक दस्तावेज:आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे—
1. वर-वधु के अभिभावक का मध्यप्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र।
2. समग्र परिवार आईडी।
3. आधार कार्ड।
4. आयु प्रमाण पत्र (वधु के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और वर के लिए 21 वर्ष आवश्यक)।
5. पासपोर्ट साइज के 3-3 फोटो।
6. वधु की बैंक पासबुक की दो प्रतियां।
7. वर-वधु एवं अभिभावक का मोबाइल नंबर।
8. विधवा/विधुर होने की स्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र।
9. तलाकशुदा होने की स्थिति में न्यायालय का आदेश।
10. शौचालय प्रमाण पत्र।
11. दिव्यांग होने पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
12. वर-वधु का शपथ पत्र।
आवेदन प्रक्रिया:
सभी दस्तावेज ग्राम पंचायत सचिव/वार्ड प्रभारी से प्रमाणित करवाने के बाद सीईओ/सीएमओ से जांच कराकर पंजीयन कराया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 है। इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।शासन निर्देशों के अनुसार पात्रता का निर्धारण जनपद पंचायत शुजालपुर द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जनपद पंचायत कार्यालय शुजालपुर से संपर्क किया जा सकता है।